झगड़े का बदला लेने के लिए हत्या कर कबाडख़ाने में लगाई थी आग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ में पेट्रोल पम्प के सामने स्थित कबाड़ के गोदाम में मालिक की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या की गई थी और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए कबाड़ के गोदाम में आग लगा दी गई थी। बनाड़ थाना पुलिस ने वारदात का खुलासा कर एक युवक को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने कबाड़ के गोदाम में गत 14 जुलाई की रात आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के बाद पुलिस अंदर पहुंची तो कबाड़ मालिक तुलछीराम खटीक का जला शव मिला था। मृतक के सिर पर चोटों के निशान पाए गए थे। उसके पुत्र रवि ने हत्या कर आग लगाने का मामला दर्ज कराया था। जांच में हत्या की पुष्टि हुई थी। तलाश के बाद जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त उम्मेदसिंह ने जोजरी नदी के पास भोमियाजी का स्थान के पास निवासी जवाहरनाथ (30) पुत्र रूपनाथ को हिरासत में लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर उसे गिरफ्तार किया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश करने पर रिमांड लिया गया।

15-20 दिन पहले हुआ था झगड़ा
पुलिस का कहना है कि 15-20 दिन पहले जवाहरनाथ व कबाड़ मालिक तुलछीराम खटीक में कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसका बदला लेने के लिए 14 जुलाई की रात जवाहरनाथ कबाड़ के गोदाम पहुंचा था, जहां उसने पीछे से कुल्हाड़ी तुलछीराम के सिर पर मार दी थी। जिससे वह पास पड़े पत्थर पर सिर के बल गिर गया था। खून बहने से उसकी मृत्यु हो गई थी। पत्थर पर खून व बाल लग गए थे। आरोपी ने मृतक का कागज के गत्तों पर रख आग लगा दी थी। खून से भरा पत्थर दुकान के पीछे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V4WYAB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment