जोधपुर.
सरदारपुरा थाना पुलिस ने जालोरी गेट सर्किल के पास स्थित किताबों की दुकान से कीमती किताबें चुराकर ले जाने के मामले में दो साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार जालोरी गेट सर्किल के पास सिंघल बुक कम्पनी के मालिक शिवप्रकाश सिंघल ने मई 2019 में चोरी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें दुकान में काम करने वाले महावीर नगर निवासी योगेश संचेती, सूरजसिंह व सूरसागर निवासी कैलाशसिंह पर कट्टों में भर कर महंगी किताबें चोरी करने का आरोप लगाया गया था। जो बाहर किसी अन्य को बेची जा रही थी। किताबें गायब होने पर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की गई थी। तब चोरी का पता लगा था।
दुकान के गल्ले से भी रुपए चुराने के फुटेज सामने आए थे। तीनों ने मिलकर लाखों रुपए की किताबें व रुपए चुराए थे। चोरी का मामला पकड़ में आने के बाद तीनों युवकों ने काम पर आना बंद कर दिया था। चोरी का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरसिंह व सूरजसिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि गुरों का तालाब के पास महावीर नगर निवासी योगेश संचेती की गिरफ्तारी बाकी थी। जिसे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दो दिन रिमाण्ड पर भेजने के बाद पुलिस ने शनिवार को फिर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इस मामले में एक और आरोपी है, लेकिन पुलिस अभी तक उसके बारे में पता नहीं लगा पाई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rfUtYg
0 comments:
Post a Comment