ईद के अवसर पर दो साल बाद बॉर्डर पर बंटी मिठाई

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आखिर दो साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिठाई बंटी। बकरा ईद के मौके पर बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान बॉर्डर पर पाक रेंजर्स को मिठाई के पैकेट दिए। भारत ने बांग्लादेश बॉर्डर पर वहां के सुरक्षाकर्मियों को भी ईद पर मिठाई भेजी।

राजस्थान में बाड़मेर के मुनाबाव और बीकानेर-श्रीगंगानगर से लगती सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों का मुंह मीठा करवाया गया। पांच अगस्त २०१९ को केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर में धारा-३७० हटाने के बाद पाकिस्तान ने यह परंपरा तोड़ दी थी और भारत की ओर से भेजे जाने वाली मिठाई को ठुकराना शुरू कर दिया। इसके बाद भारत ने भी पिछले साल से मिठाई भेजना बंद कर रखा था। अंतिम बार ५ अगस्त २०१९ को बकरा ईद पर ही दोनों देशों के मध्य मिठाई का आदान-प्रदान हुआ था।

होली, दीपावली, ईद, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस जैसे पर्व पर भारत की ओर से सीमा पार ड्यूटी दे रहे पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाई दी जाती है। बीएसएफ के जवान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स का मुंह मीठा करवाते हैं। पाकिस्तान भी अपने स्वतंत्रता दिवस और ईद पर भारतीय जवानों को मिठाई खिलाता है। भारत-पाक के मध्य २२९० किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। वर्ष २०२० से सीमा पर छिटपुट घटना को छोडक़र फायरिंग बंद है। साथ ही बॉर्डर पर दोनों के किसान आसानी से खेती भी कर रहे हैं। दोनों देशों के मध्य रिश्ते कुछ ठीक होने से इस बाद मिठाई वितरण की परंपरा फिर से शुरू की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hTKN2L
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment