देर रात: घर में कबाड़ के गोदाम में आग, एक जिंदा जला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
बनाड़ में जोजरी नदी के पुल के पास मकान में बने कबाडख़ाने में बुधवार देर रात आग लग गई और एक व्यक्ति जिंदा जल गया। पुलिस व क्षेत्रवासियों ने दो-तीन अन्य व्यक्तियों को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया।

बनाड़ थाना पुलिस के अनुसार जोजरी नदी पुल के पास तुलछाराम पुत्र कालूराम खटीक का मकान है। उसी में कबाड़ का गोदाम बना रखा है, जहां देर रात तुलछाराम व दो-तीन अन्य व्यक्ति काम कर रहे थे। इस दौरान देर रात कबाड़ में आग लग गई। ज्वलनशील कबाड़ का सामान चपेट में आ गया और आग भीषण हो गई। पूरा गोदाम लपटों से घिर गया। वहां मौजूद तुलछाराम व दो-तीन अन्य आग की लपटों से घिर गए। आस-पास के लोगों ने देखा तो पानी डालकर आग पर काबू पान का प्रयास किया। नजदीक स्थित बनाड़ थाने से पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस व आस-पास के लोगों ने दो तीन व्यक्तियों को आग से बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। दमकल व आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग व दम घुटने से तुलछाराम की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आग लगने का कारण पता नहीं लग पाया।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग

जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र की गली-6 स्थित हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। खबर लिखे जाने तक दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार गली-6 में हैण्डीक्राफ्ट की एक फैक्ट्री में रात साढ़े बारह बजे आग लग गई। वहां रखा हैण्डीक्राफ्ट का तैयार व कच्चा माल चपेट में आ गया। ज्वलनशील सामग्री के चपेट में आने से आग भीषण हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस व नजदीक स्थित अग्निशमन केन्द्र को सूचना दी। बासनी व शास्त्रीनगर स्थित अग्निशमन केन्द्र से दमकलें मौके पर पहुंची और पानी की बौछारें डालनी शुरू की। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3em7Sc7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment