जोधपुर के दोनों नगर निगमों में लगाए आरएएस अधिकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राज्य सरकार ने मंगलवार आधी रात बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 283 अधिकारियों के तबादले कर दिए। जोधपुर के दोनों नगर निगमों में एक बार फिर आरएएस अधिकारियों को आयुक्त लगाया गया है।

कार्मिक विभाग की सूची के अनुसार जोधपुर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित निगम दक्षिण व जयपुर के एडीएम तृतीय राजेन्द्र सिंह कविया निगम उत्तर के आयुक्त होंगे। इसके अलावा जेएनवीयु की रजिस्ट्रार चंचल वर्मा को उपायुक्त जेडीए जोधपुर, हेमेन्द्र नागर डीएसओ जोधपुर, राधेश्याम डेलू एडीएम भूमि रूपांतरण, अन्जुम ताहिर सम्मा आबकारी अधिकारी, श्रवण सिंह उपायुक्त जेडीए, गोमती शर्मा रजिस्ट्रार जेएनवीयू, सुरेन्द्र सिंह पुरोहित एसडीएम जोधपुर उत्तर, अदिति पुरोहित उपायुक्त निगम उत्तर, कंचन राठौड़ सहायक भू प्रबंधन अधिकारी, मनोज कुमार मीणा एसडीएम लोहावट, पुष्पा कंवर सिसोदिया एसडीएम शेरगढ़, दूदाराम एसडीएम पीपाड़सिटी, डॉ. अर्चना व्यास को उपखण्ड अधिकारी फलोदी लगाया गया है।

इसी तरह अपूर्वा परवाल एडीएम जोधपुर दक्षिण, हरिसिंह द्वितीय एडीएम बाप, मनोज खेमादा एसडीएम बालेसर, दयानंद रूयल एडीएम बावड़ी लगाया गया है। रेणू सैनी को जोधपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विकास (माड़ा) का अतिरिक्त आयुक्त चतुर्थ बनाया गया है। इसके अलावा ओमप्रकाश विश्नोई को उपनिदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग लगाया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zLLtxi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment