महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पेट्रोल,डीजल,घरेलू गैस की बेतहाशा बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जोधपुर शहर यूथ कांग्रेस ने सोमवार को शहर जिला कांग्रेस कार्यालय से साइकिल रैली निकाली। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रियाज मोहम्मद ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली को शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी,नगर निगम उत्तर से महापौर कुन्ती देवड़ा, शहर विधायक मनीषा पंवार, रीको निदेशक सुनील परिहार, उत्तर नगर निगम उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली कांग्रेस ऑफि स से होती हुई जालोरी गेट के अंदर से सिरेबाजार नई सड़क होते हुए राजीव गांधी चौक पर आकर संपन्न हुई।

कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन आज
महंगाई के विरोध में जोधपुर कांग्रेस सेवादल मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे तक ओलंपिक चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान के साथ विरोध प्रदर्शन करेगा। निवर्तमान अध्यक्ष हरेन्द्रसिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vqwslu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment