न्यू हाईकोर्ट के बाहर युवती का अपहरण कर ले गए परिजन
- कोर्ट मैरिज के बाद सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट आ रहे थे युगल
जोधपुर.
प्रेम विवाह के बाद सुरक्षा के लिए जोधपुर आए प्रेमी युगल से मारपीट करने के बाद न्यू हाईकोर्ट के बाहर परिजन युवती को जबरन साथ ले गए। युवक ने प्रेमिका के परिजन के खिलाफ कुड़ी भगतासनी थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार जालोर जिले के स्वजातीय युवक-युवती ने गत 8 जुलाई को उदयपुर में कोर्ट मैरिज की थी। परिजन से असुरक्षित महसूस कर रहे प्रेमी युगल सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाने शुक्रवार को जोधपुर आए। वे झालामण्ड बाइपास स्थित न्यू हाईकोर्ट के बाहर पहुंचे। इतने में कार लेकर युवती के पिता व भाई वहां आए और मारपीट कर युवती को जबरन कार में बिठाकर ले गए। युवक ने उनका विरोध किया, लेकिन उसकी एक नहीं चली। तब पीडि़त थाने पहुंचा और युवती के पिता, भाई व अन्य के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kShS0T
0 comments:
Post a Comment