जोधपुर।
कोरोना काल में जहां हर कोई सफर नहीं कर सकता और हर सुविधा अपने आस-पास ही चाहता है। इसी को देखते हुए दिव्यांगों की सेवा के लिए विशेष वैन बनाई गई है। यह वैन प्रभा एवं कनकराज गोलिया न्यूयॉर्क यूएसए की ओर से उनके माता-पिता कंकूदेवी एवं धनराज गोलिया जोधपुर की याद में भेंट की गई हैं।
जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि इस वैन को जयपुर फूट यूएसए के जरिये जरूरतों के लिए भेट की जाएगी। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन न्यूयॉर्क के होटल ताज में लोकार्पण कर रहे हैं। इस वैन का आइडिया कनकराज गोलिया के नाती निखिल मेहता का है। 17 साल के इस बच्चे ने ही पहले ऑक्सीजन ऑन व्हील का कॉन्सेप्ट दिया था। इस बार निखिल ने इस दिव्यांगों की सहायता वाली वैन का आइडिया दिया तो भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक डी आर मेहता की सहमति से इसे धरातल पर लाया जा रहा है। भंडारी ने बताया कि यह वैन एक दिन में 8-10 पैर लगा सकती है। न्यूयॉर्क में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में न्यूयॉक पुलिस के अधिकारी जॉर्ज स्टेनली, ग्रेशियर्स गिवर फाउंडेशन व जयपुर फूट यूएसए के निशांत गर्ग, अशोक पांडे, अश्विन उपाध्याय, डॉ निलेश एवं डॉ कृति मेहता मौजूद रहेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k343My
0 comments:
Post a Comment