जोधपुर. प्रदेश में पेट्रोल-डीजल लगातार महंगा होता जा रहा है। गुरुवार को जोधपुर में पेट्रोल 107 रुपए लीटर तक पहुंच गया। बीते दस दिनों में तेल कम्पनियों ने एक लीटर पर दो रुपए बढ़ा दिए। जोधपुर सहित 32 जिलों में पेट्रोल 107 रुपए से अधिक है। केवल कोटा में 106.94 रुपए प्रति लीटर तेल है। इस साल केवल छह महीनों में तेल कम्पनियों ने एक लीटर पेट्रोल पर 16 रुपए बढ़ा दिए हैं। जनवरी में पेट्रोल 91 रुपए लीटर के पास था। अगर यही रफ्तार रही तो साल के अंत तक पेट्रोल के 120 रुपए लीटर तक पहुंचने की संभावना है। श्रीगंगानगर में पेट्रोल सर्वाधिक महंगा है। वहां गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.88 रु थी।
वाहन चालक एक लीटर से कम भरवा रहे, पेट्रोल पंपों को घाटा
सामान्यत: दुपहिया वाहन चालक अपनी गाडिय़ों में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाते हैं। चाहे उसमें एक लीटर से अधिक आओ या कम। यह एक सामान्य आदत है। मई तक सौ रुपए में एक लीटर से अधिक ही तेल मिलता आया था। अब पेट्रोल सौ रुपए के पार हो गया है लेकिन वाहन चालक अब भी 100 रुपए का ही तेल भरवा रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की खपत कम हो गई है, जिसका सीधा असर पंप संचालकों के राजस्व पर पड़ा है। नई गाडिय़ां सडक़ पर उतरने के कारण पेट्रोल पंपों की बिक्री में जो हर महीने बढ़ोतरी होती आई थी, वह भी बंद हो गई है।
12 जिलों में डीजल सौ रुपए से अधिक महंगा
पेट्रोल के साथ डीजल की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश के 33 में से 12 जिलों में डीजल 100 रुपए पार कर चुका है। श्रीगंगानगर में सर्वाधिक महंगा डीजल 102.89 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, जैसलमेर, झुंझुनू, नागौर, सवाई माधोपुर और सिरोही में डीजल 100 रुपए लीटर से अधिक महंगा है। जोधपुर में 1 लीटर डीजल की कीमत 98.66 और जयपुर में 98.80 रुपए है।
इस साल ऐसे बढ़े पेट्रोल के दाम
दिन ------------- पेट्रोल
1 जनवरी 2021 --- 91.17
1 फरवरी 2021 --- 92.50
1 मार्च 2021 ----- 97.71
25 मई 2021 --- 100.00
27 जून 2021 --- 105.08
8 जुलाई 2021 ---- 107.27
..........................
डीजल के यू बढते गए दाम
1 जनवरी 2021 ---83.14
4 फरवरी 2021 --- 85.10
6 मई 2021 --- 90.00
1 जून 2021 --- 94.28
28 जून 2021 --- 98.00
8 जुलाई 2021 ---- 99.66
(यह डाटा जोधपुर के संदर्भ में है।)
.........................................
प्रदेश के इन 5 जिलों में सर्वाधिक महंगा पेट्रोल
जिला ------ पेट्रोल का दाम (प्रति लीटर)
श्रीगंगानगर ------ 111.88
हनुमानगढ़ ------ 111.23
बीकानेर ------ 109.99
जैसलमेर ------ 109.99
चूरू ------ 109.20
......................................
‘पेट्रोल की खपत 5 से 7 प्रतिशत कम हो गई है। नई गाडिय़ों से हर महीने जो खपत में वृद्धि होती थी, वह भी बंद हो गई है।’
गोपाल सिंह रुदिया, जिलाध्यक्ष, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yEQ3Nd
0 comments:
Post a Comment