दिनभर मानसूनी बादलों का मौसम, पारा 30 डिग्री के भीतर पहुंचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को मानसूनी मौसम बना रहा। दिन भर बूंदाबांदी होती रही। घने बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलने के कारण दिन का पारा 30 डिग्री के पास आ गया, जिससे उमस से अच्छी खासी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी सुबह-सुबह रिमझिम बारिश की उम्मीद है। शुक्रवार को बरसात के आसार कम है, लेकिन शनिवार को बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय होने से बारिश का दौर फिर से शुरू होने का पूर्वानुमान है।
सूर्य नगरी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही शहर में काली घटाओं की आवाजाही शुरू हो गई। हवा के साथ काले बादल इधर-उधर मंडराने लगे। इस दौरान रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दिन में रिमझिम बरसात से सडक़ें भीग गई। राहगीर भी भीगते हुए पहुंचे। दिनभर घने बादलों और बूंदाबांदी के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो सके। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर तेज हवाएं चलती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी उमस भरी तपिश से राहत रही। फलौदी में न्यूनतम तापमान 25.8 और अधिकतम 35.2 डिग्री रहा।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी काली घटाओं ने पारे को काबू में किए रखा। दोनों स्थानों पर रात का तापमान 26.5 व दिन का 30.5 डिग्री मापा गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BOIdmC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment