कुएं में डाली एटीएम मशीन व 2.90 लाख रुपए बरामद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

कुएं में डाली एटीएम मशीन व 2.90 लाख रुपए बरामद
- भावी कस्बे से 15.22 लाख रुपए से भरा यूको बैंक का एटीएम उखाडऩे का मामला

जोधपुर.
जिले की बिलाड़ा थाना पुलिस ने भावी से यूको बैंक का एटीएम उखाडऩे के मामले में रिमाण्ड पर चल रहे आरोपियों की निशानदेही से एटीएम मशीन व 2.90 लाख रुपए बरामद किए। अन्य राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि गत 25 जून की रात यूको बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने के मामले में ओलवी निवासी बीरबलराम उर्फ अक्षय चाहर पुत्र रामूराम बिश्नोई, खारिया अनावास में भीलों का बास निवासी राकेश पुत्र धोकलराम भील, डीडवाना में जैसला निवासी धर्मेन्द्रसिंह और तिलवासनी निवासी उम्मेदाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। था। जो रिमाण्ड पर हैं। इनकी निशानदेही से झालामालिया गांव की सरहद में खेत के कुंए से एटीएम मशीन बरामद की गई। जो आरोपियों ने रुपए निकालने के बाद कुएं में डाली दी थी। आरोपियों से 2.90 लाख रुपए बरामद किए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e6e3RF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment