मसूरिया जोन में 17486 व लूनी ब्लॉक से निकले 8356 सर्वाधिक संक्रमित रोगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

डेटा डिकोडेड

जोधपुर. कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर जोधपुर शहर में मचाया है, लेकिन इसमें भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मसूरिया जोन में सर्वाधिक पॉजिटिव रोगी निकले हैं। इस पूरे कोविडकाल में मसूरिया जोन से सर्वाधिक 17 हजार 4 सौ 86 जने पॉजिटिव निकले हैं। गांव में लूणी ब्लॉक से सर्वाधिक संक्रमित 8 हजार 3 सौ 56 जने सामने आए हैं। जबकि ये वे जोन व ब्लॉक हैं, जहां प्रशासन को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सर्वाधिक मशक्क त करनी पड़ी। मसूरिया जोन में चांदणा भाकर, चौपासनी, देवनगर व मसूरिया चार स्वास्थ्य केंद्र आते हैं। इसमें सर्वाधिक 6881 जने पॉजिटिव देवनगर स्वास्थ्य केंद्र से आए हैं।

सरदारपुरा डिस्पेंसरी में आए सर्वाधिक संक्रमित
जोधपुर शहर में कुल 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसमें सर्वाधिक संक्रमित शास्त्रीनगर जोन की सरदारपुरा स्वास्थ्य केंद्र से पॉजिटिव निकले हैं। इस पीएचसी में 8669 जने संक्रमित सामने आए हैं। यहां कुल 16601 सैंपल टेस्ट हुए थे।

निगम उत्तर से ज्यादा दक्षिण में निकले संक्रमित

शहर में उत्तर नगर निगम में 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते हैं, दक्षिण निगम में 16 स्वास्थ्य केंद्र बने हुए हैं। उत्तर निगम में 28777 जने संक्रमित निकले तो दक्षिण में 61193 जने पॉजिटिव आए हैं।

जानिए जोन व ब्लॉकवार कहां कितने पॉजिटिव निकले

शहर के 9 जोन

उत्तर नगर निगम

प्रतापनगर-5551
शहर परकोटा-4845

उदयमंदिर-5017
महामंदिर-13364

कुल-13364

दक्षिण नगर निगम
मसूरिया-17486

शास्त्रीनगर-15358
मधुबन-8604

रेजिडेंसी -11966
बीजेएस- 7779

कुल-61193
----------

जोधपुर जिले के ब्लॉक की स्थिति
बनाड़-7207

सालावास-8356
बिलाड़ा- 4094

भोपालगढ़-3924
ओसियां-5799

बावड़ी-1821
फलोदी-5102

बाप-1632
शेरगढ़- 3694

बालेसर- 3036
कुल- 44665
------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e9hebf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment