जोधपुर।
नवगठित कृषि उपज मण्डी समिति (अनाज) भगत की कोठी मण्डी समिति की सहायता समिति की बुधवार को हुई बैठक में राजीव गांधी कृषक साथी योजना -2009 के अन्तर्गत 7 दावेदारों को 14 लाख रुपए की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए। समिति सचिव दुर्गाराम जाखड़ ने बताया कि समिति के मीटिंग हॉल में लूणी विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने आवेदकों को चैक वितरित किए। इस अवसर पर जोधपुर खाद्य पदार्थ व्यापार संघ भगत की कोठी के अध्यक्ष प्रकाश मेहता, व्यापारी मोहनलाल मून्दडा, रामचन्द्र भूतड़ा व भंवरलाल भूतड़ा, सरपंच ओमप्रकाष बड़लिया सहित अनेक व्यापारी, आगन्तुक दावेदार व किसान उपस्थित थे। इस दौरान मण्डी समिति में पौधारोपण भी किया गया।
सचिव जाखड़ ने बताया कि योजना के अन्तर्गत अगर किसी भी किसान की खेत में कृषि कार्य करते समय दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है तो उसे दो लाख रुपए सहायता राशि दी जाती है। जिसके लिए संबंधित थाना में एफ.आईआर दर्ज करानी जरुरी होगी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जरुरत होगी।अंग-भग होने पर भी सहायता राशि दी जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dShOd3
0 comments:
Post a Comment