तांत्रिक ने जेवर गिरवी रखवाकर 1.20 लाख रुपए हड़पे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत परिवहन कार्यालय के पास विद्या नगर में तंत्र-मंत्र के नाम पर कथित तांत्रिक ने महिला को झांसे में लेकर सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखवाकर 1.20 लाख रुपए हड़प लिए। पीडि़ता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि विद्या नगर निवासी मंजू शर्मा पत्नी रवि सुथार ने पहाडग़ंज निवासी चन्द्रसिंह पुत्र नरपतसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि परिचित के मार्फत उसकी जान-पहचान चन्द्र सिंह से हुई थी। जो खुद को तांत्रिक बताता था। वह उसके घर आने लगा। महिला ने उसे घर में सुख समृद्धि लाने की जरूरत जताई। महिला को झांसे में लेकर आरोपी ने सोने-चांदी के आभूषण ऐंठ लिए। जिन्हें फाइनेंस कम्पनी में गिरवी रख रुपए दिलाने का झांसा दिया। कथित तांत्रिक ने जेवर गिरवी रख दिए और ऋण ले लिया। ऋण के 1.20 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी ने रुपए से तांत्रिक क्रिया कराई। साथ ही महिला को पुष्कर ले गया, जहां भी हजारों रुपए खर्च करा दिए।

आरोप है कि आरोपी ने महिला के पति के डाली बाई मंदिर चौराहे के पास स्थित कारखाने में पूजा-पाठ कराया। फिर लॉक डाउन हो गया। अनलॉक होने पर पति कारखाने पहुंचा तो मशीनें गायब हो चुकी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UABP16
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment