श्रावण में 11 सर्वार्थ सिद्धि, एक अमृत सिद्धि योग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. शिव उपासना से जुड़ा श्रावण मास का प्रथम सोमवार श्रद्धा-भक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। प्रमुख शिवालयों में राÓय सरकार की कोविड गाइडलाइन पालना के साथ विशेष अनुष्ठान व महारुद्राभिषेक की तैयारियां की गई है। कटला बाजार स्थित प्राचीन अचलनाथ महादेव मंदिर, चांदपोल स्थित सिद्धपीठ रामेश्वर धाम, सोजतीगेट-भोमेश्वर महादेव, भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित मंडलनाथ-बैद्यनाथ में ऋतुपुष्पों का शृंगार किया जाएगा।
इस बार 29 दिवसीय श्रावण मास में कुल चार सोमवार होंगे। श्रावण मास का सोमवार बहुत ही सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी माना जाता है। श्रावण मास का महत्व इस बार द्विपुष्कर, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि, अमृतसिद्धि और रविपुष्य योग से बढ़ रहा है। इस बार सावन में बड़े शुभ संयोग बन रहे हैं। Óयोतिष पं. अनीष व्यास के अनुसार इस बार सावन में द्वीपुष्कर त्रिपुष्कर के साथ 11 सर्वार्थ सिद्धि योग एक अमृत सिद्धि योग और एक दुर्लभ शुभ रविपुष्य योग भी बनेगा। श्रावण में कृष्ण पक्ष की द्वितीया और शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का क्षय है। हालांकि कृष्ण पक्ष पूरे 15 दिन का होगा। शुक्ल पक्ष 14 दिन का ही रहेगा। सावन में प्रदोष व्रत 5 और 20 अगस्त को होगा। इस बार सावन महीना रविवार से शुरू होकर रविवार को ही खत्म होगा। समापन के दिन ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा।

सावन सोमवार को कब कौनसा नक्षत्र

घनिष्ठा नक्षत्र व सौभाग्य योग - पहला सोमवार 26 जुलाई
कृतिका नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग - दूसरा सोमवार 2 अगस्त

अश्लेषा नक्षत्र व वरियान योग - तीसरा सोमवार 9 अगस्त
अनुराधा नक्षत्र, ब्रह्म योग, यायीजय योग व सर्वार्थ सिद्घि योग -चौथा सोमवार 16 अगस्त

अति दुर्लभ रविपुष्य-योग

रवि पुष्य योग पूरे वर्ष में एक या दो बार ही आता है और इस बार श्रावण मास में 8 अगस्त को सुबह 5.50 से 9.18 बजे के बीच रविपुष्य-योग विद्यमान रहेगा। इस योग को गूढ़ साधना, पूजा पाठ और मंत्र सिद्धि के लिए बहुत उपयोगी माना गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iMt64v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment