जोधपुर में पेट्रोल 108 रुपए लीटर पहुंचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बीती रात पेट्रोल के दाम में 37 पैसे की वृद्धि के साथ गुरुवार को शहर में पेट्रोल 108 (108.30) रुपए प्रति लीटर हो गया। अब सौ रुपए में गाड़ी में 0.925 लीटर तेल ही आ रहा है। प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में पेट्रोल के यही दाम है जो पड़ौसी राज्यों की सीमा से लगते जिलों से दस रुपए तक महंगा है। मध्यप्रदेश को छोडकऱ गुजरात, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते पड़ रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले कामकाजी लोग व पर्यटक अब अपनी गाडिय़ों के टैंक फुल करवाकर ही यहां आते हैं। ऐसे में यहां के पंपों के साथ सरकार का राजस्व भी कम हो गया है।

पड़ौसी राज्य में पेट्रोल के भाव (प्रति लीटर)
शहर -------------- कीमत
अहमदाबाद (गुजरात )----- 98.36
रेवाड़ी (हरियाणा) ------- 98.67
मुक्तसर (पंजाब) ------ 102.99
आगरा (उत्तरप्रदेश)------ 98.38
मंदसौर (मध्यप्रदेश) ---- 110.47
...............................

प्रदेश के दस जिलों में 110 रुपए लीटर से अधिक महंगा
जिला ------- पेट्रोल की कीमत
श्रीगंगानगर ------- 112.91
हनुमानगढ़ ------- 112.26
बीकानेर ------- 111.02
जैसलमेर ------- 111.02
बाड़मेर ------- 110.07
चूरू ------- 110.23
सिरोही ------- 110.20
डूंगरपुर -------110.12
झुंझनूं -------110.08
सवाई माधोपुर -------110.02
(श्रीगंगानगर में सर्वाधिक महंगा करीब 113 रुपए लीटर पेट्रोल है। पड़ौसी राज्य मध्यप्रदेश में सबसे अधिक महंगा पेट्रोल शहडोल जिले में 112.19 रुपए लीटर है जो श्रीगंगानगर से भी कम है।)
............................

हर महीने 2.60 रुपए लीटर हो रहा महंगा
इस साल आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो तेल कम्पनियां प्रदेश में औसतन हर महीने पेट्रोल पर 2.60 रुपए बढ़ा रही है। पिछले छह महीनों में पेट्रोल 17 रुपए महंगा हो चुका है। जनवरी में 91 रुपए लीटर ही था।
1 जनवरी 2021 --- 91.17
1 फरवरी 2021 --- 92.50
1 मार्च 2021 ----- 97.71
25 मई 2021 --- 100.00
27 जून 2021 --- 105.08
8 जुलाई 2021 ---- 107.27
15 जुलाई 2021 ---- 108.30
(यह डाटा जोधपुर के संदर्भ में है।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wNLmPI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment