RAILWAY-----महिला की जान बचाने वाले लोको पायलट पुरस्कृत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
रेल संचालन के दौरान सतर्कता दिखाते हुए महिला की जान बचाने वाले लोको पायलट व सहायक लोको पायलट को मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने पुरस्कृत किया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा के अनुसार 17 मई को बासनी और भगत की कोठी के बीच एक महिला अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गई। लाइट इंजन के लोको पायलट हरवंशकुमार व सहायक लोको पायलट जयदयाल ने महिला की जान बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोकने का प्रयास किया। इंजन रुकने पर देखा कि महिला घायल हो गई है। लोको पायलट व सहायक ने गार्ड की मदद से निजी टैक्सी से महिला को एम्स अस्पताल भेजकर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अच्छा कार्य किया।
इनके कार्य के प्रति सतर्कता बरतने तथा निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए जोधपुर मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने शुक्रवार को हरवंश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S8z5Hr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment