बाप: 'दूरीÓ बन रही बाधा, 4 साल में 5 प्लॉट ही बिके

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जिले की फलोदी उपखण्ड़ के बाप तहसील में औद्योगिक क्षेत्र के विकास में 'दूरीÓ बाधा बन रही है। जोधपुर से करीब 175 किमी दूर होने के कारण उद्यमी रुचि नहीं दिखा रहे है। इस वजह से बाप औद्योगिक क्षेत्र में सवा साल में केवल 5 प्लॉट ही बिके, जबकि सरकार को अभी 98 प्लॉट और बिकने का इंतजार है। विभिन्न इकाइयों के लिए यहां कुल 103 प्लॉट काटे गए है। 24 मार्च 2017 से लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन शुरू किया गया था। कोरोना काल में अनलॉक के दौरान सरकार ने हाल ही में काकाणी औद्योगिक क्षेत्र के निजी खातेदारों को भूखण्ड़ आवंटन के लिए लॉटरी निकाल औद्योगिक विकास को गति दे दी है। अब रीको उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बाप औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट की दर कम कर नीलामी शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

----

शुरू में ही आए, बाद में कोई नहीं आया

रीको की ओर से इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च कर सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट्स व इलेक्ट्रिफिकेशन आदि सुविधांए विकसित कर आवंटन के लिए भूखण्ड तैयार किए गए। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरू में ही 5 आवेदक उद्यमी आए। इनके बाद, अब तक किसी ने आवेदन ही नहीं किया।

----

ये इकाइयां लग सकेंगी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस क्षेत्र को रेड कैटेगिरी में रखा है। यहां साल्ट ग्राइंडिंग, स्टोन कटिंग, स्टोन पॉलिशिंग, ऑयल मिल्स इकाइयां, इंजीनियरिंग गुड्स की इकाइयां लग सकेंगी, जो नॉन वॉटर इंटेंसिव हो।

------

प्लॉट्स का वर्गीकरण

यह औद्योगिक क्षेत्र 200 बीघा अर्थात करीब 32.402 हैक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है। यहां 103 प्लॉट काटे गए है।

प्लॉट्स के प्रकार ------ संख्या

4 हजार वर्ग मीटर------ 07

2 हजार वर्ग मीटर------ 54

1500 वर्ग मीटर------- 24

1 हजार वर्ग मीटर------ 13

700 वर्ग मीटर-------- 05

--------------------------

कुल--------------- 103

-----------------

प्रोत्साहित कर रहे

उद्यमियों के लिए प्लॉट की दर कम कर जल्द ही नीलामी प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है।

संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक

रीको जोधपुर

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Up55YN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment