नर्स से मोबाइल लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

नर्स से मोबाइल लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- मोबाइल बरामद
जोधपुर.
शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने मथुरादास माथुर अस्पताल की महिला नर्स से मोबाइल लूट के मामले में मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया।

थानाधिकारी पंकजराज माथुर ने बताया कि मूलत: झुंझुनूं जिले में गोविंदपुरा हाल शास्त्रीनगर सेक्टर डी निवासी अभिलाषा पत्नी सुल्तानसिंह जाट गत 6 अप्रेल की सुबह 9.50 बजे ड्यूटी के लिए पैदल ही जा रही थी। मोटरसाइकिल पर पीछे से दो युवक आए और नर्स के हाथ से मोबाइल लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदिग्धों से पड़ताल के बाद पुलिस ने कमला नेहरू नगर में सेक्टर सी निवासी ईश्वरसिंह पुत्र इन्द्रजीतसिंह और सुभाष नगर में पीएनटी कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र श्रीकिशन प्रजापत को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट का मोबाइल भी बरामद किया गया। अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पांच साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में पांच साल से फरार स्थाई वारंटी मूलत: नागौर में लिलिया गांव हाल बोम्बे मोटर्स सर्किल के पास निवासी अचलसिंह पुत्र नरपतसिंह को गिरफ्तार किया। वह भेष बदलकर रह रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wa0GG6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment