जोधपुर.
नागौरी गेट थानान्तर्गत मण्डोर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा में लंच के दौरान खाते से रुपए निकालने पर अड़े एक ग्राहक ने बैंक मैनेजर को धमकाया और जबरन बाहर ले जाने के बाद अपहरण का प्रयास किया। पुलिस ने डराने-धमकाने व सरकारी कर्मचारी से धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार मण्डोर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा शाखा के मैनेजर रामस्वामी पुत्र रामाकृष्ण वैष्णव की रिपोर्ट पर बजरंग मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि दस जून की दोपहर १.४५ बजे लंच के दौरान बैंक के सभी कर्मचारी खाना खा रहे थे। तभी बजरंग मंत्री वहां आए और रुपए निकालने को लेकर चिल्लाने लगा। बैंक कर्मचारियों ने लंच करने तक इंतजार करने का आग्रह किया, लेकिन ग्राहक तुरंत रुपए निकालकर देने को लेकर धमकाने लगा। वह बैंक मैनेजर को पकड़कर बाहर ले गया और गायब करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने अपहरण का प्रयास भी किया। बैंक के अन्य कर्मचारियों ने मैनेजर को छुड़ाया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gIOQx5
0 comments:
Post a Comment