जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर सोमवार को मंडोर रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में 1600 जवानों ने एक साथ योगा किया। इसमें बीएसएफ का परंपरागत ऊंट दस्ता भी शामिल था, जिसमें प्रशिक्षित जवानों ने ऊंटों के साथ योग क्रियाएं की। ऊंट के साथ योग करते हुए एक जवान का फोटो मंगलवार को सोशियल मीडिया पर ट्रोल हो गया। यूजर्स ने इस ओवर एक्टिंग और जानवर के साथ अत्याचार बताया। आम लोगों के साथ रक्षा क्षेत्र से जुड़े यूजर्स ने भी इसे ‘कुछ ज्यादा ही हो गया’ कहकर संबोधित किया। जयपुर स्थित पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति व पत्रकार ओम थानवी ने ट्विटर पर फोटो के साथ संदेश में लिखा कि यह क्रूरता भरा अत्याचार है।
गौरतलब है बीएसएफ में प्रशिक्षित ऊंट होते हैं जो जवानों के साथ योगा के दौरान योग की कुछ मुद्राएं भी कर लेते हैं। ट्रोल हुई फोटो में ऊंट की मुद्रा कुछ बेबस पशु के समान थी, जिसने यूजर्स का ध्यान इस ओर खींच लिया। इस मामले में एसटीसी के महानिरीक्षक मदनसिंह राठौड़ से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने हमेशा की तरफ कॉल रीसिव नहीं की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qhT7f7
0 comments:
Post a Comment