पंजाब से कैमिकल युक्त पानी राजस्थान में कर सकता है नुकसान: सांसद गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

पंजाब के लुधियाना और कपूरथला से फैक्ट्रियों व गंदे नाले का पानी इंदिरा गांधी नहर में मिलकर राजस्थान पहुंच रहा है। इसे रोकना आवश्यक है। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्रीय मंत्रियों और पंजाब-राजस्थान के सीएम को पत्र लिख व अधिकारियों से वार्ता कर इस सम्बंध में पुख्ता कार्रवाई के लिए कहा है। गहलोत ने बताया कि पूर्व में पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एनजीटी ने 50 करोड़ का जुर्माना भी पंजाब सरकार पर लगाया था। लेकिन सिर्फ जुर्माने से इस समस्या से राहत नहीं मिल सकती। उन्होंने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर सामूहिक प्रयास से समाधान की बात कही है। गहलोत ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने अवगत करवाया कि मारवाड़ में इस कैमिकल युक्त पानी से ज्यादा खतरा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद खुद गहलोत केनाल का निरीक्षण करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gaNoVe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment