छात्रा से बलात्कार का आरोपी शिक्षक रिमाण्ड पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले के एक गांव की सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा से बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को अदालत ने शनिवार को तीन दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया। वहीं, वारदात में सहयोग करने के आरोपी शिक्षक की भूमिका की जांच की जा रही है।

जांच कर रहे उपाधीक्षक ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार शिक्षक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ व अन्य जांच के लिए रिमाण्ड मांगा गया। मजिस्ट्रेट ने तीन दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए। इस मामले में एक अन्य शिक्षक भी बतौर सहयोगी आरोपी है। अभी तक उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं हो पाई है।
सहयोगी शिक्षक को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाएं

उधर, मारवाड़ राजपूत सभा ने पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर को पत्र लिखकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया। सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा ने बताया कि सहयोगी शिक्षक को भी जल्द से गिरफ्तार किया जाए। पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा तक पहुंचाया जाए। ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gnPl0J
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment