डोडा पोस्त से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट करने वाले तस्कर भूमिगत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस के पीछा करने पर रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ के पास आवासीय कॉलोनी के भूखण्ड में पलटने वाली बोलेरो पिकअप में भरा 486 किलो डोडा पोस्त बाड़मेर गुड़ामालानी ले जाया जा रहा था। पिकअप को कार में दो मुख्य तस्कर एस्कॉर्ट कर रहे थे। जो पुलिस के पीछे लगने पर कार से भाग निकले। दोनों की तलाश में दबिशें दी गईं, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

जांच कर रहे बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि गत 22 जून को शिकारगढ़ आवासीय कॉलोनी के भूखण्ड में एक बोलेरो पिकअप पलट गई थी। उसमें से 29 कट्टों में भरा 486.6 किलो डोडा जब्त किया गया था। बाड़मेर जिले में आरजीटी नगर थानान्तर्गत नई खडाली निवासी हनुमान पुत्र भगवानाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिन की रिमाण्ड अवधि समाप्त होने पर उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वह जब्त डोडा पोस्त मध्यप्रदेश में ***** माता मंदिर के पास से लेकर आ रहा था। बाड़मेर के गुड़ामालानी में सप्लाई देनी थी। डोडा पोस्त गुड़ामालानी निवासी ओमप्रकाश व गोरधनसिंह का था। जो अलग कार में तीन-चार किमी दूरी से पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहे थे, लेकिन पुलिस के पीछे लगने पर चालक हनुमान ने व्हॉट्सऐप कॉल कर सचेत कर दिया था। तब दोनों भाग गए थे। इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिशें दी गईं, लेकिन भूमिगत होने से दोनों पकड़ में नहीं आ पाए।

पिकअप भगाई तो पुलिस ने किए थे चार राउण्ड फायर
डांगियावास थानान्तर्गत बिसलपुर फांटा के पास पुलिस को देख चालक हनुमान ने डोडा पोस्त से भरी पिकअप घूमाकर भगा दी थी। थानाधिकारी कन्हैयालाल ने पिकअप रोकने के लिए कई बार आग्रह किया और चेतावनी भी दी थी, लेकिन चालक रूका नहीं। पुलिस ने चार राउण्ड फायर भी किए थे, लेकिन तेज रफ्तार होने से चारों गोली पिकअप के पीछे बंपर व टंकी के पास लगी थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dkBVk2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment