पुलिस से बचने को भाग रही पिकअप पलटी, ५ क्विंटल डोडा जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
डांगियावास थाना पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक बोलेरो पिकअप का मंगलवार को पीछा किया तो अनियंत्रित पिकअप शिकारगढ़ मिनी मार्केट में पुलिस की घुमटी के पास पलट गई। रातानाडा थाना पुलिस ने करीब पौने पांच क्विंटल डोडा पोस्त जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।

सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि संदिग्ध हालात में एक बोलेरो पिकअप अपराह्न बाद पुलिस कमिश्नरेट की सीमा में आती नजर आई। सूचना मिलने पर डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने पिकअप का पीछा शुरू किया। पुलिस को देख चालक और तेजी व लापरवाही से पिकअप भगाने लगा। उसे पकडऩे के लिए पूरे कमिश्नरेट में नाकाबंदी कराई गई। इस बीच, शिकारगढ़ में मिनी मार्केट के समीप पुलिस घुमटी के पास बोलेरो पिकअप पलट गई। नाकाबंदी कर रही पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। उप निरीक्षक दौलाराम मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर करीब पौने पांच क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बाड़मेर जिले में आरजीटी नगर थानान्तर्गत नई खड़ाली गांव में मांजूओं की ढाणी निवासी हनुमान बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। पिकअप भी जब्त की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35JnjGz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment