जोधपुर. मरुस्थल के प्रवेश द्वार जोधपुर में जलवायु परिवर्तन के संकेत स्पष्ट दिख रहे हैं। इस साल जोधपुर में मई अब तक का सबसे ठंडा महीना साबित हुआ। पूरे महीने में तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया, जबकि इस माह औसतन पारा पैंतालीस डिग्री रहता है। वर्ष 2016 की 19 मई को पारा 48.8 डिग्री तक पहुंचा था। पांच साल बाद ही मई में ज्यादा गर्मी नहीं पडऩे को विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं।
अप्रेल महीने में केवल 10 दिन और मई महीने में 13 दिन ही पारा चालीस डिग्री से ऊपर रहा, जबकि सामायत: पूरी मई में तापमान चालीस डिग्री नीचे नहीं आता। वर्ष 2021 की गर्मी का अब तक का सर्वाधिक तापमान 28 अप्रेल को 43 डिग्री मापा गया। अप्रेल और मई दोनों ही महीने केवल तीन-तीन दिन पारा 42 डिग्री से ऊपर गया।
49.6 मिमी बारिश
विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवाती तूफान तौकते और पश्चिमी विक्षोभों के कारण इस महीने जोधपुर में 49.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 2017 में 69 मिमी बारिश हुई थी। उससे पहले वर्ष 1917 में 98.8 मिमी बारिश हुई। बारिश में यह बड़ा बदलाव भी मौसम में परिवर्तन का संकेत है।
2 महीने में 2 दिन भी लू नहीं
इस साल अप्रेल-मई महीने में लू एकाध दिन भी बमुश्किल चली। नौतपा के कारण मई के अंतिम सप्ताह में लू जैसी स्थितियां पैदा हुई थी, लेकिन अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण गर्म हवा रुकी रही।
........................
थार में जलवायु परिवर्तन के ये संकेत भी
- 17 आंधियां वार्षिक आती थी 1966 तक
- 2 आंधी प्रति वर्ष रह गई 2000 आते-आते
- 75 प्रतिशत भाग पर 1990 तक वायु अपरदन रिकॉर्ड हुआ
- 73 प्रतिशत भाग रह गया इक्कीसवीं सदी में
- 54 प्र्रतिशत मरुथल में 1990 तक धोरे थे
- 48 प्रतिशत धोरे रह गए 2013 तक
पिछले 10 सालों में मई महीने का सर्वाधिक तापमान
वर्ष ------- दिन -----अधिकतम तापमान
2020 ----- 25 मई ----- 44.4
2019 ----- 29 मई -----44.7
2018 ----- 28 मई ----- 45.1
2017 -----7 मई ----- 44.3
2016 ----- 19 मई -----48.8
2015 ----- 17 मई ----- 44.5
2014 -----28 मई ----- 45.2
2013 ----- 17 मई ----- 44.7
2012 -----31 मई ----- 44
2011 ----- 16 मई ----- 43.4
(जोधपुर में मई महीने का सर्वाधिक तापमान 19 मई 2016 को 48.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।)
......................
अप्रेल 2021 में दस दिन रहा चालीस डिग्री से ऊपर तापमान
दिन ---- तापमान
4 अप्रेल ---- 40.8
5 अप्रेल ---- 40.5
6 अपे्रल ---- 40.3
12 अप्रेल ---- 41.8
13 अप्रेल ---- 41.6
26 अप्रेल ---- 41.3
27 अप्रेल ---- 42.3
28 अप्रेल ---- 43
29 अप्रेल ---- 42.5
30 अप्रेल ---- 41.6
..............................
मई 2021 में 31 दिन में से केवल 13 दिन पारा चालीस से ऊपर
दिन ---- अधिकतम तापमान
1 मई ---- 41.3
5 मई ---- 40.3
8 मई ---- 40.9
9 मई ---- 41.4
10 मई ---- 40.6
15 मई ---- 41
16 मई ---- 41.3
26 मई ---- 40.1
27 मई ---- 42.5
28 मई ---- 42.4
29 मई ---- 42.1
30 मई ---- 40.8
31 मई ---- 41.6
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3icsEh4
0 comments:
Post a Comment