लॉक डाउन में मदद के बहाने बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
लॉक डाउन में खाद्य व अन्य सामग्री उपलब्ध करवाने के दौरान एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। उसका आरोप है कि कार्य की वजह से पति शहर से बाहर रहता है। लॉक डाउन में खाद्य व अन्य राशन सामग्री खत्म हो गई। तब उसे इन सामग्री की आवश्यकता हुई थी। किसी परिचित के मार्फत आरोपी से सम्पर्क हुआ। उसने घर पर खाने की सामग्री व राशन उपलब्ध करवाया था। वह उसके घर आने लगा था। इस दौरान अलग-अलग दिन उसने दो बार महिला से बलात्कार किया था। महिला ने पुलिस में एफआइआर दर्ज कराई। पीडि़ता के बयान दर्ज कर मेडिकल मुआयना कराया गया। जांच में आरोप सही साबित होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iU7HrK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment