जोधपुर. विश्व पर्यावरण दिवस शनिवार को जोधपुर में कोविड गाइडलाइन के अनुसार मनाया गया। इस मौके शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से कोविड गाइडलाइन नियमों की पूरी पालना करते हुए पौधरोपण किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर जालोरी गेट सर्किल से रेलवे स्टेशन रोड स्थित राज रणछोड़ दास मंदिर तक सघन पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख महेंद्र दवे, विहिप प्रांत संगठन मंत्री ईश्वरलाल, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नथमल पालीवाल व समरसता मंच के अध्यक्ष भगवान सिंह सुरपुरा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ कर ग्रीन जोधपुर का संकल्प लिया। सामाजिक समरसता मंच के सचिव महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शहर की हार्ट लाइन रोड पर कोई पेड़ नहीं होने के कारण पूरे जून माह में पौधरोपण कर नियमित देखरेख की जाएगी।
मंच के भगवान सिंह सुरपुरा ने बताया कि पौधरोपण के बाद पेड़ों को नियमित पानी की व्यवस्था की जाएगी। पौधरोपण में मितेश जैन, कमलेश चौधरी, राजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, नंदू वाल्मीकि, नरेंद्र पालीवाल आदि ने सहयोग किया। प्रवाह फाउंडेशन की ओर से लूणी तहसील के नन्दवान गांव में विभिन्न प्रजातियों के 21 पौधे लगाकर नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की रेंजर्स टीम की ओर से अपने अपने घरों के बाहर पौधरोपण किया गया। रेंजर लीडर डॉ मरजीना के मार्गदर्शन में जन्नत कुरैशी, समा मेहर, मंजू पटेल आदि ने पौधरोपण किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fVzLc4
0 comments:
Post a Comment