बाइक के भैंस से टकराने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
- बाइक पर बैठे साथी पर एफआइआर दर्ज
जोधपुर.
डांगियावास थानान्तर्गत रूड़कली व बिरामी गांव के बीच भैंस से टकराने से घायल मोटरसाइकिल चालक की मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिजन ने बाइक पर पीछे बैठे युवक पर मारपीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि रूड़कली निवासी प्रताप मेघवाल व नरपत मेघवाल गत दस जून की रात बाइक पर गांव की तरफ आ रहे थे। नरपत बाइक चला रहा था। रूड़कली व बिरामी के बीच अंधेरे में बाइक भैंस से टकरा गई थी। प्रताप उछलकर दूर जा गिरने से मामूली चोटिल हो गया था। जबकि चालक नरपत के सिर में चोट लगी थी। उसे गंभीर हालत में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अब परिजन ने बाइक पर साथ मौजूद प्रताप पर मारपीट करके नरपत की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cURpea
0 comments:
Post a Comment