मां उष्ट्रवाहिनी मंदिर के लिए धनसंग्रह का आगाज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पांच करोड़ की लागत से चांदपोल के बाहर स्थित पुष्करणा ब्राह्मणों की कुलदेवी उष्ट्रवाहिनी मंदिर निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए धनसंग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को चौपासनी गांव के पास स्थित प्रेम विहार से किशन गोपाल जोशी के नेतृत्व में किया जाएगा। गुरुवार को शंखनाद व मां उष्ट्रवाहिनी के जयकारों के बीच मां उष्ट्रवाहिनी के कैलेंडर व धन संग्रह के कूपन का लोकार्पण किया गया।
मंदिर निर्माण समिति के प्रवक्ता पंडित शेखर पुरोहित ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से किशन गोपाल जोशी के नेतृत्व में टोलिया प्रेम विहार में रोशन बोड़ा, योगेश व्यास, डॉ महेश व्यास, व राजीव बोहरा, महावीरपुरम में डॉ. गोविंद पुरोहित, चंद्रशेखर पुरोहित, विनय जोशी, नन्दलाल बोहरा व शरद पुरोहित और शिक्षक कॉलोनी ,शांति नगर व चौपासनी अस्पताल रोड के पास एवं स्वतंत्रता सेनानी कॉलोनी में चंद्रशेखर पुरोहित, प्रमोद कल्ला और राजेश डी पुरोहित एवं हरिओम नगर ,हरीनगर में अजय व्यास ,गौरीशंकर व्यास,कांती चन्द बोहरा एवं चौपासनी गांव में हिमांशु पुरोहित (सोनू), शिवराम बोहरा, उषा बोहरा, गोविंद पुरोहित (बाबा), प्रेम नारायण जोशी (ऋ षि),राजनारायण जोशी, रामजी व्यास और आदर्श नगर, यूआईटी कॉलोनी में फ तेह कृष्ण व्यास, मितेश जोशी,हर्ष व्यास,अभिषेक पुरोहित ने पुष्करणा घरों में संपर्क कर धनसंग्रहण किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wgASZI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment