हर परिवार में पौधे लगाने का बढ़ रहा क्रेज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की पहल पर एक परिवार एक पेड की थीम पर रविवर को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की मौजूदगी में पौधे वितरित किए गए। लोगों में पौधे लेने के लिए क्रेज नजर आया।

कार्यक्रम समन्वयक व जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा ने बताया कि अशोक उद्यान गेट के बाहर सैकडों पौधों का वितरण किया गया। महापौर वनिता सेठ, उप महापौर किशन लड्डा, विजय राजोरिया और श्यामसुंदर गौड़ मौजूद रहे। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से किए गए कार्यक्रम में भी पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम संयोजक नरेश सुराणा के साथ एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज डगला, प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष नवीन वैष्णव, दीपक बिजावत, डूंगरमल चौहान, महेंद्र सरगरा मौजूद रहे।

शहर को हरा-भरा करने का अनूठा अभियान

प्रवाह फाउंडेशन ने वृक्ष पुर्नस्थापना (रिस्टोरेशन ऑफ प्लान्ट्स) की मुहिम को जारी रखते हुए दूसरे चरण में एम्स अस्पताल के सामने वाली मुख्य सडक़ में पूर्व में लगे ट्री गाड्र्स में वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र सिंह खीची ने बताया कि फाउंडेशन सनसिटी को ग्रीनसिटी बनाना चाहती है। वीरेन्द्र ने बताया कि इसी उद्धेश्य को ध्यान में रखते हुए संरक्षित वृक्षारोपण का संदेश देते हुए प्रवाह समूह द्वारा आज एम्स रोड़ पर लगे खली ट्री गार्डस में नवीन वृक्ष लगाकर इस मुहिम को आगे बढ़ाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wZqB4w
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment