धार्मिक स्थलों में गाइडलाइन पालना को लेकर बैठक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सार्वजनिक धार्मिक स्थलों को खोले जाने के सुझाव के सबंध में मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा की अध्यक्षता में किया गया। धार्मिक स्थलों में गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करने के लिए आयोजत बैठक में पुलिस अधिकारी व धर्म गुरुओं और विभिन्न मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा ने मंदिरों तथा इबादत स्थलों में कोविड-19 की गाइडलाइन पालना को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से अनलॉक 3 की गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक स्थल परिसर के भीतर सीमित संख्या में एक समय पर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा सकेगा। साथ ही अंदर एक-दूसरे से छह फीट की दूरी को बनाए रखना होगा। धार्मिक स्थल परिसर के भीतर फिलहाल फूलमाला, पूजन सामग्री, प्रसाद, व चादर चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। पुजारी सहित सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाए हुए रखना होगा। साथ ही हैंडवॉश व सैनेटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल में किसी प्रकार की कमी पाई जाने पर उस धार्मिक स्थल को बंद करवा दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x8p1NJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment