टेंट व्यवसासियों ने किसान क्रेडिट की तरह ही टेंट कार्ड की मांग की

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरकार की ओर से मॉडिफ ाइड अनलॉक में विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले लोगों को छूट देते हुए राहत दी गई है। लेकिन विवाह समारोह या अन्य समारोह से जुड़े टेंट और लाइट डेकोरेशन व्यवसाय को कोई राहत नहीं दी गई। इसको लेकर टेंट परेशान व्यवसायी बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए है। यह बात जोधपुर टेंट एसोसिएशन के महासचिव शिवकुमार भाटी ने बताई। एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए भाटी ने बताया कि सरकार को किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही टेंट व्यवसाय से जुड़े व्यवसासियों को टेन्ट कार्ड जारी कर आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 31 मई को जारी गाइडलाइन में विवाह आयोजन को 30 जून तक बन्द रखा गया है जबकि टेन्ट एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान के 25 सांसदों को मेल भेज कर ज्ञापन दिया गया था। लेकिन अब सरकार ने अन्य व्यवसायियों को रियायत दी है, ऐसे में टेन्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी राहत दी जाए। ऐसे में विवाह समारोह पर पाबंदी से टेंट व्यवसाय आर्थिक संकट में है।
-----



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iIiLIl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment