जोधपुर। देशभर के अधिवक्ताओं के लिए सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से राष्ट्रीय-स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश संगीतराज लोढा, उच्चतम न्यायालय में भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता ने भी अपनी उपस्थिति दी।
वेबीनार में बतौर मुख्य-वक्ता मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान ने कोविड के बाद का जीवन-कब और कैसे विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कई सवालों व शंकाओं के जवाब भी दिए। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. राजेश पुरी ने कोविड में तथ्य और भ्रम जैसे विषयों पर सारगर्भित बात रखी। वेबिनार में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता, न्यायाधीश विजय बिश्नोई, न्यायाधीश अरूण भंसाली, न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, न्यायाधीश दिनेश मेहता, न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग, न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा एवं न्यायाधीश रामेश्वर व्यास भी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
२१ राज्यों के अधिवक्ता संघ जुडे़
इस राष्ट्रीय स्तरीय वेबिनार में राजस्थान सरकार के महाधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिंघवी, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इण्डिया मुकेश राजपुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, आंध्र प्रदेश, बोम्बे, कलकत्ता, छत्तीसगढ, दिल्ली, गोवाहाटी, गुजरात सहित 21 राज्यों की उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव भी अतिथि के रूप में शामिल हुए।
१० प्रतिशत छूट की घोषणा
वेबिनार में लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जोशी के आग्रह पर डॉ. नरेश त्रेहान ने मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम में देशभर के अधिवक्ताओं को अस्पताल के बिल पर 10 प्रतिशत छूट देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के महासचिव मृगराज सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राठौड़ ने अधिवक्ता विवेक श्रीमाली, अविन छंगाणी एवं लॉ प्रेप के निदेशक सागर जोशी व अन्य का सहयोग के लिए आभार जताया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qfJ0aN
0 comments:
Post a Comment