वीडियो कॉल कर अश्लील संदेश भेजने का आरोपी गिरफ्तार
- गुजरात के गांधी नगर से पकड़कर लाई पुलिस
जोधपुर.
सदर बाजार थाना पुलिस ने एक महिला को वीडियो कॉल करने के साथ-साथ अश्लील सामग्री भेजने के आरोपी को गुजरात के गांधी नगर से पकडऩे के बाद सोमवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि एक महिला ने गत दिनों एक मामला दर्ज कराया था। महिला को एक व्यक्ति वीडियो कर अश्लील संदेश व सामग्री भेजता था। इस मामले में मोबाइल के आधार पर युवक की तलाश शुरू की गई। उसके गांधी नगर में होने की सूचना मिली। एएसआइ चंचल प्रकाश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार और कांस्टेबल आशाराम को गुजरात के गांधी नगर भेजा गया, जहां तलाश के बाद राजसमन्द जिले में देवगढ़ थानान्तर्गत मुख्य ग्राम लाखागुड़ा निवासी हरिसिंह पुत्र मिठूसिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A7ELCy
0 comments:
Post a Comment