महिला नर्स के आवेदन पत्र में नियुक्ति ऑप्शन में छेड़छाड़

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नर्स पद पर भर्ती के लिए जमा कराए महिला नर्स के ऑनलाइन फार्म में अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर नियुक्ति स्थान का विकल्प बदल दिया। महिला नर्स ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खाण्डा फलसा थाने में मामला दर्ज कराया।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स की शिकायत पर ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र में छेड़छाड़ व आइटी एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोप है कि वर्ष २०१८ की नर्स पदों पर भर्ती के लिए गत दिनों ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराए जाने थे। महिला नर्स ने ऑनलाइन फार्म भरा था। फिर किसी व्यक्ति ने नियुक्ति स्थान वाले ऑप्शन में छेड़छाड़ कर दूसरी जगह भर दी। इस संबंध में ओटीपी भी महिला नर्स के पास आना चाहिए था, लेकिन एेसा नहीं हुआ। अज्ञात व्यक्ति ने फार्म में नियुक्ति ऑप्शन में छेड़छाड़ कर दी। नर्स पद पर भर्ती के लिए जमा कराए महिला नर्स के ऑनलाइन फार्म में अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर नियुक्ति स्थान का विकल्प बदल दिया। महिला नर्स ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ खाण्डा फलसा थाने में मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gMWJSe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment