हादसे में बाइक सवार स्कूल व्याख्याता की मृत्यु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

हादसे में बाइक सवार स्कूल व्याख्याता की मृत्यु
- आंगणवा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट से हादसा
जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत आंगणवा रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल सवार स्कूल व्याख्याता की मृत्यु हो गई। वाहन का पता नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार माता का थान में माता का मंदिर के पीछे निवासी छोटूगिरी (36) पुत्र हनुमान गिरी गोस्वामी करवड़ में सरकारी स्कूल में प्रथम ग्रेड व्याख्याता थे। जो सुबह मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रहे थे। आंगणवा रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आए अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चपेट में ले ली। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। हेड कांस्टेबल जयप्रकाश मौके पर और फिर अस्पताल पहुंचे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। साथ ही कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया गया। व्याख्याता के निधन पर शिक्षक संघों ने शोक व्यक्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iCaXrJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment