जोधपुर में झमाझम बारिश, पनाळे चली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मानसून रुठा होने के बावजूद रविवार दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश हुई। वीेकेंड कफ्र्यू होने के कारण शहरवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश की गतिविधियो में मंगलवार से अगले तीन चार के लिए कमी आ जाएगी। मानसून एक सप्ताह से अधिक समय से बाड़मेर व जालोर में अटका हुआ है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। हवा में आपेक्षिक आद्र्रता 65 होने के कारण सुबह से ही उमस व्याप्त थी। दोपहर होते होते पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। हवा में आद्र्रता भी चालीस थी। भयंकर उमस के कारण शहरवासियों की हालत पस्त हो गई। लोग पसीना पसीना होने लगे। अपराह्न तीन बजे बाद मौसम पलटने लगा। आधे घण्टे बाद तेज हवा के साथ छींटे गिरने शुरू हुए जो जल्द ही झमाझम बारिश में बदल गए।

छतों पर नहाने का उठाया लुत्फ
शहर में लंबे समय बाद प्री मानसून बारिश होने से शहरवासियों की बांछे खिल गई। उमस से त्रस्त लोग बारिश में भीगने के लिए अपनी-अपनी छतों पर पहुंचे। करीब आधे घण्टे तक बारिश हुई, जिसका शहरवासियों ने जमकर मजा उठाया। इस सीजन में पहली बार नहाने जैसी बारिश थी। बारिश का समय भी अनुकूल था। वीकेंड कफ्र्यू में लोग भी परिवार सहित घर पर ही थे। ऐसे में परिवार संग बारिश का आनंद लिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TaKnLQ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment