तेज हवाओं से उमस से कुछ राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को तेज हवाएं चलती रही। ऐसे में खुले में काम करने वाले लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन दिन भर तपिश भरा मौसम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी।

सूर्य नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में 70 फीसदी से अधिक नमी होने के कारण उमस थी, लेकिन तेज हवाएं चलने के कारण उमस का असर कुछ कम हो गया। दिन चढऩे के साथ तेज धूप निकल आई। इससे वातावरण में गर्मी बढ़ गई। दोपहर में तापमान 40.6 डिग्री पर पहुंचा गर्मी के कारण शहरवासी दिनभर हलकान रहे। ग्रामीण हिस्सों में हवाओं की गति और अधिक तेज रही। फलौदी में न्यूनतम तापमान 31.4 और अधिकतम 41.8 डिग्री मापा गया।
बाड़मेर और जैसलमेर में भी तेज हवाएं चलने के साथ उमस भरा मौसम रहा। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 28.4 व 26. 7 और अधिकतम तापमान 41.7 व 40.5 डिग्री रहा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zew8pC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment