छेड़छाड़ का विरोध करने पर वृद्ध ने सरेराह महिला को पीटा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी वृद्ध ने सरेराह एक महिला को पीट दिया और छेड़छाड़ भी की। मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मंगलवार को वृद्ध के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार २५ वर्षीय महिला की शिकायत पर साठ वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। महिला के संभवत: बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोप है कि वृद्ध काफी समय से अश्लील इशारे कर महिला से छेड़छाड़ कर रहा है। जिसकी महिला ने अनदेखी की। इस बीच, सोमवार रात साढ़े आठ बजे महिला अपने रिश्तेदार के घर से पैदल ही घर लौट रही थी। तब रास्ते में आरोपी वृद्ध ने महिला को रोका और चप्पल उतारकर मारपीट करने लगा। उसने महिला से छेड़छाड़ भी की। महिला ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह मारपीट व छेड़छाड़ करता रहा। चिल्लाने पर महिला के रिश्तेदार बाहर आए और उसे छुड़ाया। वारदातस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा वाक्या कैद हो गया। जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। पीडि़ता थाने पहुंची और वृद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कराया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TnbaUP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment