उमस ने झकझोरा, रात-दिन में 9 डिग्री का अंतर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. समूचे मारवाड़ में मंगलवार को उमस भरी गर्मी का मौसम रहा। दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास होने के बावजूद भीषण गर्मी महसूस हो रही थी। दिन में हालांकि तेज हवाएं चलने से खुले में काम करने वाले लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन चिलचिलाती धूप और पसीने छुड़ा देने वाली उमस ने लोगों को हलकान किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उधर दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन में मानसून मुंबई पहुंच जाएगा। इस महीने के अंत तक इसके थार प्रदेश में दाखिल होने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आपेक्षिक आद्र्रता 63 प्रतिशत होने से सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था। आसमान साफ होने से चटख धूप निकली हुई थी। धूप और नमी ने भयंकर उमस पैदा कर दी। शहरवासी दिनभर उमस के मारे बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री तक पहुंचा। दिन और रात के तापमान में महज 9 डिग्री का अंतर था। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी दिनभर धूल भरी हवाएं चलने के साथ उमस भरी तपिश से लोग परेशान रहे।
जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 26.9 और अधिकतम 41 डिग्री मापा गया, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 28.9 और दिन का 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cJUgXB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment