8 नए कोरोना संक्रमित और 18 डिस्चार्ज

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

8 नए कोरोना संक्रमित और 18 डिस्चार्ज

जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना के सोमवार को महज 8 नए मामले सामने आए और 18 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया। प्रतापनगर जोन-2, शास्त्रीनगर-मधुबन जोन से 1-1 संक्रमित मिला। इसी प्रकार देहात में ओसियां-शेरगढ़ से 2-2 संक्रमित सामने आए। कुल शहर व गांवों से 4-4 संक्रमित ही सामने आए। जून माह के 28 दिन में जोधपुर में 807 रोगी पॉजिटिव आए और 29 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71833 जने संक्रमित, 67233 डिस्चार्ज और 1200 मौतें हुई हैं। सोमवार को कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।

टीके खत्म, महज 1562 को लगी वैक्सीनेशन की डोज

. सरकार से जितना वैक्सीन आ रहा है, उतना एक दिन में खत्म हो रहा है। टीके के अभाव में बुकिंग स्लॉट नहीं खुल पा रहे है। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि सोमवार को 1009 जनों को द्वितीय डोज लगाई गई। वहीं 553 जनों ने प्रथम डोज लगवाई। कुल 13 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ।

बुजुर्गों के टीकाकरण में स्लॉट बुकिंग से नाराजगी

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के वरिष्ठ नागरिकों ने कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग कराए जाने पर नाराजगी जताई। बुजुर्गों ने कहा कि सोमवार को राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में टीकाकरण का दिवस था, लेकिन बिना स्लॉट बुकिंग के टीकाकरण नहीं होने से यहां आने वाले बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। उन्होंने मांग रखी कि शहर में भी ग्रामीण व्यवस्था की तरह बिना स्लॉट टीकाकरण होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qyAofB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment