56 दिन बाद जोधपुर में कोरोना से सिर्फ 1 मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण धीमा पड़ा हुआ है। वहीं जोधपुर में गुरुवार को 56 दिन बाद सिर्फ एक मौत हुई। इससे पहले 8 अप्रेल को 1 मौत हुई थी, हालांकि उस दिन पॉजिटिव 372 केस थे। लेकिन अब केस भी कम है। वहीं 495 रोगियों को डिस्चार्ज दिया गया है। एम्स जोधपुर में ओसियां निवासी शोभाराम ( 39) की मौत हो गई।
जोधपुर में अब तक जून माह के तीन दिन में 214 रोगी पॉजिटिव आए और 8 मौत व 81361 रोगी डिस्चार्ज हो गए। इस साल अब तक 71190 जने संक्रमित, 64938 डिस्चार्ज और 1179 मौतें हुई हैं। शहर में रेजिडेंसी जोन में सर्वाधिक 7 संक्रमित मिले, शहर व मसूरिया जोन में शून्य संक्रमित आए। वहीं देहात की बात की जाए तो 14 संक्रमित ओसियां से सामने आए और बाप ब्लॉक में शून्य संक्रमित मिले।
शहर अब भी कम कोरोना
शहर में गुरुवार की रिपोर्ट में केवल 24 संक्रमित 9 जोन से मिले। वहीं देहात के 10 ब्लॉक में 61 जने संक्रमित पाए गए। कुल मिलाकर गांवों में संक्रमितों की संख्या अभी तक ज्यादा चल रही है। जबकि कोरोना की पहली लहर में शहर में लोग ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cfPaBM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment