फलोदी में पारा 42.4 डिग्री, उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। वातावरण में अत्यधिक नमी और उस पर चटख धूप ने भयंकर उमस पैदा कर दी। उमस के मारे लोग दिनभर छटपटाते से रहे। फलोदी में पारा 42.4 डिग्री पर पहुंचा। वहां मानो आसमां से शोले बरसने जैसी स्थिति थी। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले कुछ दिनों में भीषण उमस भरी गर्मी रहेगी। मानसून आने के बाद ही अब इसे गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बादलों की हल्की आवाजाही के कारण सुबह से ही उमस व्याप्त हो गई। सुबह सात बजे ही पसीने छूटने शुरू हो गए। मॉर्निग वॉकर्स और जॉगर्स हल्के-फुल्के शारीरिक श्रम में ही पसीना-पसीना हो रहे थे। खिलाडिय़ों के लिए भी खेल खेलना मुश्किल हो रहा था। उनको अपना रुटिन अभ्यास बीच में ही छोडऩा पड़ गया। दिन चढऩे के साथ उमस बढ़ती गई। दोपहर में तापमान 39.7 डिग्री पर पहुंचा। उस समय कूलर और पंखे की हवा मानो शरीर को स्पर्श ही नहंी कर रही थी। केवल एसी में आराम था। अत्यधिक नमी खींचने के कारण एसी वाले कमरों के फर्श पानी से भीग गए। शाम ढलने के बाद भी यही मौसम रहा।
जैसलमेर और बाड़मेर में भी ऐसा ही मौसम रहा। दोनों स्थानों पर रात का पारा क्रमश: 27.4 व 28.9 और दिन का 41.5 व 40.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d4jqAk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment