जोधपुर.
पुलिस के पीछा करने और चार राउण्ड गोलियां चलाने के बाद अनियंत्रित होकर पलटने वाली डोडा पोस्त से भरी बोलेरो पिकअप का चालक सिर्फ एक कूरियर था। मादक पदार्थ लाने के लिए उसे एक ट्रिप के 25 हजार रुपए मिलने थे। वह तीन बार पहले भी मध्यप्रदेश से बाड़मेर तक डोडा पोस्त की सप्लाई दे चुका है। रिमाण्ड अवधि के दौरान चालक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ।
गत 22 जून को डांगियावास थाना पुलिस ने बिसलपुर फांटा के पास बोलेरो पिकअप का पीछा किया था, लेकिन चालक पिकअप भगाकर शिकारगढ़ क्षेत्र में घुस गया। जहां एक आवासीय कॉलोनी के भूखण्ड में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पकड़ में आए बाड़मेर जिले के आरटीजी नगर थानान्तर्गत नई खडाली निवासी हनुमान बिश्नोई को रिमाण्ड पर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि गुड़ामालानी निवासी ओमप्रकाश ने मध्यप्रदेश के नीमच के ***** माता मंदिर के पास डोडा पोस्त से भरी पिकअप सौंपकर गुड़ामलानी ले जाने को कहा था। ओमप्रकाश डोडा पोस्त कहां और किससे यह उसे पता नहीं है। पिकअप के आगे तीन-चार किमी दूरी पर ओमप्रकाश व गोरधनसिंह अलग कार में एस्कॉर्ट कर रहे थे।
आठ नम्बर प्लेटें, इंजन व चैसिस नम्बर घिसे निकले
बोलेरो पिकअप की तलाशी में चार तरह की आठ नम्बर प्लेटें मिली। इंजन व चैसिस नम्बर घिसे हुए थे। इससे अंदेशा है कि यह पिकअप चोरी की है। आरोपी हनुमान मध्यप्रदेश से राजस्थान में आने और हर जिला क्रॉस करने पर नम्बर प्लेट बदलता था।
----------------------------
'पिकअप पलटने पर गिरफ्त में आने वाला हनुमान मात्र कूरियर था। वह बतौर चालक डोडा पोस्त लेकर आ रहा था। बदले में उसे 25 हजार रुपए मिलने वाले थे। मुख्य तस्कर ओमप्रकाश व गोरधनसिंह की तलाश जारी है।Ó
सीताराम खोजा, थानाधिकारी बनाड़, जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jkF1YX
0 comments:
Post a Comment