जोधपुर. कोविड-19 महामारी के कारण दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने 24 जून से होने वाली सीए फाउण्डेशन की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। अब ये परीक्षाएं एक महीने बाद 24 जुलाई से शुरू होगी। इसी के साथ आईसीएआई ने सीए फाउण्डेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए अंतिम वर्ष की संशोधित समय सारणी भी जारी की है। सीए फाइनल परीक्षा पांच जुलाई और सीए इंटरमीडिएट छह जुलाई से शुरू होगी।
सीए परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी
परीक्षा ------------------ परीक्षा तिथि
सीए फाउण्डेशन 2021 --------- 24, 26, 28 व 30 जुलाई
सीए इंटर ग्रुप-1 ओल्ड स्कीम --------- 6, 8, 10 व 12 जुलाई
सीए इंटर ग्रुप-2 ओल्ड स्कीम --------- 14, 16 व 18 जुलाई
सीए इंटर ग्रुप-1 न्यू स्कीम --------- 6, 8, 10 व 12 जुलाई
सीए इंटर ग्रुप-2 न्यू स्कीम --------- 14, 16, 18 व 20 जुलाई
सीए फाइनल ग्रुप-1 ओल्ड व न्यू---------5, 7, 9 व 11 जुलाई
सीए फाइनल ग्रुप-2 ओल्ड व न्यू---------13, 15, 17,19 जुलाई
(सीए इंटर और फाइनल की परीक्षाएं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। सभी प्रश्न पत्र तीन घण्टे के होंगे। सीए फाउण्डेशन में प्रश्न पत्र प्रथम व द्वितीय तीन घण्टे का होगा जो दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा। प्रश्न पत्र तृतीय और चतुर्थ दो घण्टे के होंगे जो 28 और 30 जुलाई को दोपहर दो से अपराह्न चार बजे तक आयोजित होंगे।)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Ty0WE
0 comments:
Post a Comment