जोधपुर।
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम की तकनीक के अनुरूप, जहां संभव हो जोधपुर बकरतुल्लाह खान स्टेडियम में अपनाकर अगले साल यानि 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच कराने की तैयारी की जा रही है, इसके लिए जेडीए अधिकारी मोटेरा स्टेडियम के विशेषज्ञों के संपर्क में है । यह बात राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहीं। गहलोत ने जोधपुर प्रवास के दौरान बरकतुल्लाह खान खान स्टेडियम का अवलोकन किया। स्टेडियम के अवलोकन के बाद गहलोत ने बताया कि कोरोना काल के बावजूद स्टेडियम में विकास कार्य चलते रहे। जिला प्रशासन और जेडीए के बीच बेहतर तालमेल और टीमवर्क के चलते हो रहे विकास कार्यो पर उन्होंने संतुष्टि जताई।इस दौरान जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, जेडीए कमिश्नर कमर जमाल चौधरी, राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना भी साथ थे।
--
बैंग्लुरू से आएंगे पिच एक्सपर्ट
गहलोत ने बताया कि स्टेडियम के विकास के लिए रूपरेखा के अनुरूप आगे बढ रहे है। यदि समय पर स्टेडियम तैयार हो गया तो वर्ष 2022 में क्रिकेट मैच की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। बेंगलुरु से पिच के एक्सपर्ट आने के बाद कार्य और भी आगे बढेगा। फि लहाल युद्ध स्तर पर जेडीए की टीम काम कर रही है। जेडीए बीसीआई मापदण्ड़ों के अनुरूप स्टेडियम का काम पूरा करके देगी तो यहां पर बीसीसीआई टीम दौरा करेगी।
--
उदयपुर व जोधपुर नए सेंटर के रूप में होंगे विकसित
गहलोत ने बताया कि जयपुर के अलावा प्रदेश में जोधपुर व उदयपुर को क्रिकेट गतिविधियों के नए सेंटर के रूप में विकसित करने की सोच रहे है। जोधपुर में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम तैयार हो रहा है, वहीं उदयपुर में जमीन आवंटन का पत्र मिल गया है।
--
जल्द शुरू होंगे केम्प
गहलोत ने बताय कि 2 जुलाई को आरसीए की एक्जीक्यूटिव की मीटिंग है। मीटिंग में कोराना गाइडलाइन के अनरूप प्रदेश में जिला संघ स्तर पर ट्रेनिंग केम्प कराने पर चर्चा कर जल्द घोषणा करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dgw5jJ
0 comments:
Post a Comment