जोधपुर. तेल कम्पनियों ने जून महीने के बीस दिन में 11 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है यानी एकांतरे तेल महंगा होता जा रहा है। हर बार 25 से 30 पैसे प्रति लीटर पर बढ़ाए जा रहे हैं। जोधपुर में डीजल अब शतक से 3.09 रुपए ही दूर है। जुलाई महीने में डीजल के सौ रुपए के पार पहुंचने की संभावना है। पेट्रोल 104 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है। गत एक वर्ष से सरकार ने ईंधन के दामों में 25 से 30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है जो कि एक रिकॉर्ड है।
कब-कितने पैसे बढ़े
दिन -------- पेट्रोल ----- डीजल (पैसे)
1 जून ---- 29 ---- 30
4 जून ---- 29 ---- 31
6 जून ---- 28 ---- 31
7 जून ---- 29 ---- 29
9 जून ---- 26 ---- 27
11 जून ---- 30 ---- 30
12 जून ---- 28 ---- 25
14 जून ---- 30 ---- 32
16 जून ---- 26 ---- 14
18 जून ---- 28 ----31
20 जून ---- 30 ---- 31
(सोमवार को जोधपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.78 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 96.91 रुपए प्रति लीटर थी।)
.............................
33 में से 2 जिलों ने शतक लगाया
प्रदेश के समस्त जिलों में मई महीने के अंतिम दिनों में ही पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया था। अब डीजल की बारी है। वर्तमान में 33 जिलों में केवल दो जिले श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में डीजल सौ रुपए प्रति लीटर को पार कर गया है। सोमवार को श्रीगंगानगर में एक लीटर डीजल 101.13 रुपए और हनुमानगढ़ में 100.53 रुपए में मिल रहा था।
10 जिलों में डीजल 98 रुपए से अधिक महंगा
जिला ------- सोमवार को दाम (प्रति लीटर)
जैसलमेर ------ 99.41
बीकानेर ------ 99.40
चूरू ------ 98.67
सिरोही ------ 98.65
डूंगरपुर ------ 98.57
बाड़मेर ------ 98.54
झुंझनूं ------ 98.53
बांसवाड़ा ------ 98.38
सवाई माधोपुर ------98.46
नागौर ------ 98.38
(वैसे तो प्रदेश के 31 जिलों में डीजल 97 से 99 रुपए प्रति लीटर के मध्य मिल रहा है लेकिन कोटा में अन्य जिलों की तुलना में कुछ सस्ता है। वहां सोमवार को एक लीटर डीजल की कीमत 96.58 रुपए प्रति लीटर थी।)
.........................
श्रीगंगानगर में पेट्रोल 110 रुपए लीटर के पास
प्रदेश में सबसे महंगा ईंधन श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मिलता है। श्रीगंगानगर में सोमवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.39 रुपए प्रति लीटर थी। इस महीने के अंत तक इसके 110 रुपए प्रति लीटर पहुंचने की आशंका है। हनुमानगढ़ में पेट्रोल 107.73 रुपए है।
12 जिलों में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर के पार
जिला ------ पेट्रोल के दाम
श्रीगंगानगर ---- 108.39
हनुमानगढ़ ---- 107.73
बीकानेर ---- 106.50
जैसलमेर ---- 106.50
चूरू ---- 105.71
सिरोही ---- 105.67
डूंगरपुर ---- 105.59
बाड़मेर ---- 105.55
झुंझनूं ---- 105.56
सवाई माधोपुर ---- 105.50
नागौर ---- 105.38
बांसवाड़ा ---- 105.38
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gMOo2b
0 comments:
Post a Comment