19 पॉजिटिव, 29 डिस्चार्ज और एम्स में 1 की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में कोरोना संक्रमण मंद गति लिए हुए हैं। शनिवार को 19 नए रोगी मिले और एम्स में 1 मरीज की मौत हो गई। वहीं 29 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है। जून महीने के 12 दिनों में जोधपुर में 595 रोगी पॉजिटिव आए और 23 मौत हुई हैं। इस साल अब तक 71621 जने संक्रमित, 66601 डिस्चार्ज और 1194 मौतें हुई हैं। एम्स में भर्ती नरपत नगर निवासी 40 वर्षीय श्रवण का निधन हो गया। मृतक को ब्लैक फंगस भी था।

19136 ने लगवाई प्रथम डोज

जोधपुर. जोधपुर में शनिवार को 68 साइट्स पर 19136 जनों ने कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि 18 से 44 आयुवर्ग में 18915 ने प्रथम डोज लगवाई। शेष प्रथम व द्वितीय डोज 45 प्लस आयुवर्ग, हैल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई। द्वितीय डोज 5 सौ जनों ने लगवाई। वसुंधरा हॉस्पिटल के सहयोग से आइटीसी लिमिटेड ने 125 जनों का वैक्सीनेशन कराया। टीकाकरण पार्थ ट्रेडिंग कंपनी के चंद्रप्रकाश पुंगलिया, आइटीसी कंपनी के अनिमेष माहेश्वरी और आइटीसी क्षेत्र प्रबंधक सौरभ खंडेलवाल के मार्गदर्शन में हुआ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pMn2fi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment