जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने खारा बेरा पुरोहितान गांव में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर मादक पदार्थ और 1.76 लाख रुपए के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने बताया कि खारा बेरा पुरोहितान गांव निवासी गोकुलराम जाट के मकान में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली। थानाधिकारी परमेश्वरी के नेतृत्व में पुलिस ने मकान में दबिश दी। तलाशी लेने पर छह सौ ग्राम अफीम, अफीम का चालीस ग्राम दूध और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से प्राप्त 1.76 लाख रुपए जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गोकुलराम (45)पुत्र गंगाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। उसे रिमाण्ड पर लेकर जांच की जा रही है।
दूसरी तरफ, कांकाणी से खारा बेरा रोड पर गश्त के दौरान रविवार तड़के राह चलते नरोत्तमदास वैष्णव को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास एक थैले में 1.1 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर खारा बेरा पुरोहितान निवासी नरोत्तमदास पुत्र भंवरदास वैष्णव को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xzgWBv
0 comments:
Post a Comment